सतना।सतना जिले के कोठी कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ एक युवक और एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पुरानी गढ़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर–6 की बताई जा रही है।
घटनास्थल पर हड़कंप
कमरे के अंदर फंदे पर लटके दो शव दिखाई दिए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही कोठी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और पूरे कमरे की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान—रोहित मिश्रा, नेहा द्विवेदी के रूप में हुई है।दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध बताये जा रहे हैं। नेहा द्विवेदी शादीशुदा थीं और उनकी तीन साल की बेटी भी है।नेहा पिछले कुछ समय से कोठी में ही किराए के कमरे में रहती थीं।पास के एक ब्यूटी पार्लर में काम करके जीवनयापन करती थीं।पति बाहर नौकरी करते हैं और कभी-कभार ही घर आते थे।
पुलिस कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच में प्रेम प्रसंग, पारिवारिक तनाव और अन्य संभावनाओं पर फोकस किया जा रहा है।