कटनीमध्य प्रदेश

कॉम्बिंग गश्त : 109 वारंटी और अपराधी सीखचों में, सडक़ सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर कार्रवाई, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों का कटा चालान

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी जिले में व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 170 से अधिक पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर संगठित एवं सघन कार्रवाई की गई। नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान 23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जो लंबे समय से फरार थे। 56 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई। न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी 53 जमानती वारंट एवं 98 समंस की तामील किए गए। 46 निगरानी बदमाशों एवं 42 गुंडा बदमाशों की सघन जांच की गई। आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध शराब जब्त की गई। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 8 व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाहीए वाहन जप्त। जुआ अधिनियम के तहत जुआ खेलते पाए जाने पर 03 प्रकरण दर्ज किए गए। आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अवैध हथियार रखने पर 2 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान धारा 170 बीएनएसएस शांति भंग की आशंका पर 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। धारा 126/135 बीएनएसएस दृ शांति बनाए रखने हेतु 44 प्रकरणों में 47 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई। धारा 129 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था हेतु 56 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कटनी पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगाए ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात अनुशासन तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button