मध्य प्रदेशराज्य

कॉन्स्टेबल भर्ती में फर्जीवाड़ा : मुरैना क़े युवक ने परीक्षा में भेजा था दूसरा व्यक्ति, आधार कई बार अपडेट कर खुद पहुंचा जॉइनिंग करने

सतना। पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान सतना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भर्ती की अंतिम प्रक्रिया यानी दस्तावेज सत्यापन के समय एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया, जो असली परीक्षा दिए बिना दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाकर खुद नियुक्ति लेने पहुंचा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार शर्मा, निवासी बेराई, जिला मुरैना के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुवार को दस्तावेज सत्यापन के समय पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि सौरभ ने परीक्षा नहीं दी थी, बल्कि किसी और को परीक्षा में बैठाया था। इसके बाद कई बार आधार अपडेट कर असली अभ्यर्थी की जगह खुद को दर्शाया और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुआ।

संदेह के आधार पर शुरू हुई जांच
एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही थी। इसी दौरान सौरभ की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब उसके दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई तो उसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं।

TI योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद को वैध दिखाने के लिए आधार में बार-बार बदलाव कराया। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह परीक्षा देने नहीं गया था, बल्कि उसने किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा में बैठाया।

फर्जी दस्तावेजों पर मामला दर्ज, भेजा गया जेल
दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा सामने आते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने सौरभ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजों का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button