मध्य प्रदेशराज्य

कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई : सड़क किनारे नशे में मिले हेडमास्टर : शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Table of Contents

सतना।सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक के परसमानिया पहाड़ी अंचल स्थित कुरेही गांव के शासकीय स्कूल के प्राचार्य जयलाल दिनकर शराब के नशे में पोड़ी-सतना मार्ग पर पतौरा गांव के पास सड़क किनारे गिरे पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखकर तत्काल सड़क से हटाकर किनारे लिटाया, ताकि किसी भी वाहन की चपेट में आने से बचाया जा सके।

स्थानीय लोगों को तब और सदमा लगा जब पता चला कि बेसुध पड़ा व्यक्ति कोई साधारण राहगीर नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य संवारने वाला हेडमास्टर है। ग्रामीणों ने घटना की तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सऐप सहित सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो तेजी से वायरल हो गए। वायरल visuals में हेडमास्टर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शिक्षा विभाग की अनुशासनहीनता और जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के स्कूलों में पहले भी लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें उठती रही हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण स्थितियाँ जस की तस बनी हुई हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे शिक्षक बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे?
क्या विभागीय निगरानी की व्यवस्था प्रभावी है? और क्या इस घटना के बाद शिक्षा विभाग कड़े कदम उठाएगा?

यह वायरल घटना न सिर्फ एक शिक्षक की कार्यशैली पर, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या यह अन्य लापरवाह कर्मचारियों के लिए चेतावनी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button