जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी : चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल यश भारत l श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी आई है। चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

 

अब कूनो में 13 शावकों समेत चीतों की संख्या 26 हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर इसकी जानकारी दी।

 

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा- ‘हाई फाइव, कूनो, दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी (उम्र लगभग 5 वर्ष) ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu