कुठला में 15 लाख की चोरी से सनसनी, सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दी वारदात, अलमारी में रखे जेवरात लेकर रफू चक्कर, पुलिस के हाथ खाली
कटनी, यश भारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैलवारा कला में बड़ी चोरी की वारदात घटित हुई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक सुने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुताबिक ग्राम कैलवारा कला निवासी 52 वर्षीय उर्मिला पति गिरधारी लाल पटेल विगत 13 जून को अपने घर पर ताला लगाकर कहीं गई थी, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में मौके का फायदा उठाते हुए मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवरातों की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि उर्मिला पटेल हब घर वापस आई, तब उन्हें चोरी का पता लगा। उन्होंने कुठला थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331 (4) 305 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।कटनी, यश भारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैलवारा कला में बड़ी चोरी की वारदात घटित हुई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक सुने मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुताबिक ग्राम कैलवारा कला निवासी 52 वर्षीय उर्मिला पति गिरधारी लाल पटेल विगत 13 जून को अपने घर पर ताला लगाकर कहीं गई थी, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में मौके का फायदा उठाते हुए मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवरातों की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि उर्मिला पटेल हब घर वापस आई, तब उन्हें चोरी का पता लगा। उन्होंने कुठला थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331 (4) 305 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।








