मंडला lजिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान केहरपुर निवासी सोहन भांवरें (32) के रूप में हुई है, जो पिछले 4 दिनों से लापता था। महाराजपुर थाना प्रभारी जय सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने सोहन लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी सोमवार को केहरपुर गांव के एक कुएं में उसका शव मिला।
परिजनों के अनुसार, सोहन अविवाहित था और शराब का आदी था। उन्हें आशंका है कि उसने नशे की हालत में आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Back to top button