इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

किसान को मारी गोली:खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे किसान पर बाइक सवार बदमाशों ने किया फायर

सागर।  जिले के रहली थाना क्षेत्र में जबलपुर-रहली मार्ग पर खेत से घर लौट रहे किसान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। घटना में गोली के छर्रे लगने से किसान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया। किसान खतरे से बाहर है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किसान जगदीश कुर्मी (36) निवासी रजवास सोमवार रात अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जबलपुर-रहली मार्ग पर अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने जगदीश पर फायर कर दिया। गोली ट्रैक्टर पर जाकर लगी। वहीं छर्रे जगदीश के दांये हाथ और पेट पर लगे हैं।

गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही रहली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मामले में पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण है अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि खेत से लौटते समय जगदीश पर अज्ञात आरोपियों ने गोली चलाई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का कारण सामने आ सकेगा।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button