दमोह lजिले के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत किशुनगंज गांव में स्कूली बच्चों द्वारा एक जहरीले पौधे के बीज का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। , जिसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से सभी बच्चों को दमोह जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जांच में बच्चों में उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसे लक्षण मिले।
शाम तक बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 45 हो गई थी। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीएमएचओ और अन्य अधिकारी देर शाम तक अस्पताल में मौजूद रहे तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार कर अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है।
कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को ऐसे पौधों और बीजों के बारे में जागरूक किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
फिलहाल सभी बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Back to top button