मध्य प्रदेशराज्य

किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपए की ठगी : हरदा से आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी का उपचार करा रहे पति से ठगे थे रुपए 

Table of Contents

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहटी अशोक नगर के रहवासी ने 56 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पत्नी को किडनी की जरूरत थी, जिससे पति का संपर्क आरोपी से हुआ था, इस बीच बीते पांच माह में आरोपी ने अलग-अलग ट्राजेक्शन से 56 रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हरदा से गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है, जिससे पूछतांछ जारी है। 

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की शिकायत  तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी ने 20 मार्च को दर्ज करवाई थी। पीडि़त ने बताया था कि बीते वर्ष अगस्त 2025 में उसकी पत्नी का अचानक तबियत खराब हुई जिसे वह हास्पिटल में उपचार  के लिए ले गया।  डाक्टरो द्वारा किडनी की बीमारी होने एवं किडनी ट्रान्सप्लांन्ट कराने की सलाह दी गई। इसी दौरान उसका परिचय प्रियांशू पवार उर्फ आयूष पवार से हुआ जिसके द्वारा किडनी ट्रान्सप्लांट बंशल हास्पिटल भोपाल से कराने का आश्वासन दिया गया। इस बीच विगत 5 माह में आरोपी प्रियांशू ने 56 लाख रुपये की रकम  विभिन्न खातो मे अलग अलग समय मे आनलाइन रकम ले ली। बताया गया कि आरोपी प्रियांन्शू पवार द्वारा लगातार पैसे की माग जारी रही, जिस पर पीडि़त दिलीप को शंका हुई और उसको मालुम पड़ा कि प्रियांन्शू पवार द्वारा उससे किडनी ट्रान्सप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी की गई है। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी प्रियांशू पवार उर्फ आयूष के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीगणो के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जो  जिला हरदा से गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड  में लिया जिससे पूछतांछ जारी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button