मध्य प्रदेशराज्य

कार्यवाही :  लापरवाही बरतने पर आदिवासी बालक छात्रावास  के 3 भृत्य निलंबित

Table of Contents

मंडला lअनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया के औचक निरीक्षण के दौरान आदिवासी बालक छात्रावास अंजनिया में ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने, भोजन व्यवस्था संबंधी दायित्व न निभाने, साफ-सफाई तथा अन्य सुविधा संबंधी दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाए जाने पर 3 भृत्यों को निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग मंडला द्वारा एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद संबंधित तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

उनके द्वारा प्रस्तुत प्रतिउत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर भृत्य  रविन्द्र मरावी,  मनीष कुमार मसराम एवं  अभिषेक धुर्वे को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत निलंबित किया गया है। कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग मंडला द्वारा जारी निलंबन आदेशानुसार निलंबन अवधि में उक्त तीनों का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई जिला मंडला निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button