
रतलाम में पदस्थ एक्साइज कांस्टेबल के बेटे ने अन्नपूर्णा इलाके में जहर खा कर सुसाइड कर लिया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उसने यहां दम तोड़ दिया। वह यहां एमए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही नौकरी की भी तलाश में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
TI गोपाल परमार के मुताबिक राजाबाग कॉलोनी में किराए के घर में रह कर एमए की पढ़ाई कर रहे 22 साल के मनीष पुत्र बनेसिंह की जहर खाने से मौत हो गई। मनीष शुक्रवार को अचेत अवस्था में अन्नपूर्णा इलाके में मिला था। इसके बाद उसे एमवाय भेजा गया था। यहां मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई थी।