नरसिंहपुर l देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के खिलाफ बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में उनके मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा एवं समस्त संगठन के तत्वाधान में स्थानीय मुशरान पार्क चौराहे से जिला कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया तत्पश्चात् कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की गई एवं मातृशक्ति का अपमान करने पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई और अगर उनके द्वारा महिलाओं के सम्मान में माफी नहीं मांगी जाती है तो यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न मातृशक्तियों ने मोदी जी की माता के खिलाफ दिये गये वक्तव्य के विरोध में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए व जोरदार नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी ने कहा कि मोदीजी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है और उनकी दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता का नहीं अपितु देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम स्नेही पाठक ने कहा कि बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने कहा की नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री जी को पूरा विश्व सम्मान करता है, कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी की माताजी ही नहीं देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है।
कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेताओ द्वारा महिलाओ पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों से नाराज होकर कांग्रेस पार्षद काजल सोनेलाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा दिया भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता ग्रहण कराई।
काजल सोनेलाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं को शराबी बताया था और अब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मां जो अब इस दुनिया में नहीं है को कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मंच से अपशब्द कहे जा रहे है। जो असहनीय व घोर निंदनीय है अतः मैं महिला विरोधी बयानों से क्षुब्द होकर कांग्रेस पार्टी प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन शक्ति बागड़े एवं आभार सरवरी सिद्धकी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, करेली नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार उपाध्यक्ष अनीता नेमा, मंडल अध्यक्ष अंजनी सोनी, वरिष्ठ नेत्री संध्या कोठारी, जिला मंत्री वीना ओसवाल, वंदना पटेल, दीपिका आनंद सविता अग्रवाल, दुर्गा आर्य, स्नेहलता श्रीवास्तव, रचना वर्मा, वरदा धारे, बबीता नेमा, प्रज्ञा लूनावत, सुषमा तिवारी, सविता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।