कांग्रेस जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा – कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए यह संघर्ष का समय

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) / जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को मकरोनिया के निजी होटल मे किया गया। सम्मेलन मे अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी डॉ चन्दन यादव एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के पश्चात सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए यह संघर्ष का समय है। बुंदेलखंड मे बेरोजगारी चरम पर है जिसके चलते यहां से लगातार पलायन हो रहा है सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में सत्ता का अनाचार और अत्याचार सबसे ज्यादा है तो इसकी जिम्मेदार भी सत्ता मे बैठी भाजपा की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही है जिसने देश को आजादी दिलाई और संविधान बनाया, अब इसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। हम लगातार हार का ठीखरा भाजपा पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्त्ता को समझना होगा कि कांग्रेस ही हमारी माँ है। जो कांग्रेस के प्रति वफादार है उसकी जगह मेरे दिल मे हैं। आप सभी कार्यकर्त्ता कांग्रेस की मजबूती के लिए मेरा साथ दे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि मैंने अपने छात्र जीवन मे डॉ हरिसिंह गौर और सागर विश्वविद्यालय का बहुत नाम सुना था। आज यहां आकर मुझे प्रसन्नता हुई। अपने संबोधन में उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी करनी मे अंतर है। प्रधानमंत्री बनने के पहले मोदी कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा पर आज सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा शासन मे हो रहा है। भाजपा व पीएम दो करोड रोजगार प्रतिवर्ष देने की बात करते थे लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र मे लाखो लोग रोजगार के लिए पलायन करते है। सागर का नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट भ्रष्टाचार के सबसे बड़े अड्डे बन गए हैं। जिले में सत्ता की शह पर दलित और कमजोर वर्गों पर लगातार अत्याचार और हत्याएं तक हो रही है लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिल रही है।
सागर में कमज़ोर वर्गों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को डराया धमकाया जा रहा है। उनसे डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे खुद डरे हुए लोग है। भाजपा और आरएसएस के लोग संस्कार की बात करते है लेकिन सबसे बड़े कु-संस्कारी भी यही लोग हैं। लोगो को तोडना इनका संस्कार है। उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि यह वर्ष पार्टी संगठन के नव सृजन का वर्ष है। हम सब मिलकर व संवाद कर संगठन को नई मजबूती के साथ खड़ा कर चुनौतियों का सामना करेगे।
सम्मेलन मे स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी एवं जिलाध्यक्ष ग्रामीण डाँ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद नें दिया। सम्मेलन प्रदेश के सहप्रभारी चन्दन यादव,जिला प्रभारी पूर्व विधायक धनश्याम सिँह, गुड्डू राजा बुंदेला, नें भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला शहर कांग्रेस प्रभारी मनोज कपूर नें किया। आभार नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव नें व्यक्त किया।
प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष नें कार्यकर्त्ता सम्मेलन उपरांत विधानसभावार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से संवाद कर जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे नें सेवादल परिवार की ओर से स्वागत किया। मंच पर पीसीसी के जिला सह प्रभारी विकास शर्मा व अभिषेक यादव (जबलपुर) प्रदेश कांग्रेस महासचिव व टीकमगढ़ जिला प्रभारी रेखा चौधरी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी अमित राम जी दुबे, डॉ संदीप सबलोक, आशीष ज्योतिषी समेत वरिष्ठ नेतागण व कांग्रेसजन मौजूद थे।