कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन : देवउठनी ग्यारस पर कांग्रेस ने शुरू किया शंखनाद, महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के साथ धरना : प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे विधायक
सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/विकास कार्यों की आड़ में गरीबों के आशियाने तोड़ने और ऐतिहासिक गांधी मंदिर को निशाना बनाने वाली नगर निगम की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आक्रोश आज उफान पर रहा। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में, कांग्रेसजनों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर शंख, झालर बजाकर ‘रघुपति राघव राजा राम’ का जाप किया और विधायक को सद्बुद्धि देने के लिए धरना दिया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने विधायक जैन की निष्क्रियता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “देवउठनी एकादशी पर भगवान जागते हैं, लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि ‘कुंभकर्ण की गहरी नींद’ में सोए हुए हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने गरीबों के चरण छूकर वोट लिए, और आज उन्हीं गरीबों के घर तोड़ने वाली ‘हिटलरशाही’ पर इनकी जुबान बंद है। विधायक शैलेंद्र जैन अपने कर्तव्यों से लापता हैं, इसलिए हमें उनके द्वार पर जाकर शंखनाद करना पड़ा है ताकि उनकी ‘नैतिक नींद’ टूट सके।”
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों ने सवाल उठाया कि क्या सागर में विकास केवल जेसीबी (JCB) के पहियों के नीचे ही संभव है? जब शहर के मुख्य चौराहे पर अवैध निर्माण खड़े होते हैं, तो निगम की आँखें बंद हो जाती हैं, लेकिन जैसे ही किसी गरीब का छोटा-सा आशियाना दिखता है, निगम का ‘विकास का बुलडोजर’ गरजने लगता है!
कांग्रेस जनों ने कहा कि अगर देवता एकादशी पर जगकर जनमानस का उद्धार कर सकते हैं, तो ये जन प्रतिनिधि भी कुंभकर्ण की नींद में नहीं सो सकते। हम उन्हें चैन से सोने नहीं देंगे जब तक कि जेसीबी (JCB) का पंजा गरीबों के घरों से नहीं हट जाता!” कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि जनता के पक्ष में खड़े होने तक यह जन-जागृति और सद्बुद्धि अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान अमित राम जी दुबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राहुल चौबे, मुकुल रोहित, राकेश राय, शैलेंद्र तोमर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, पप्पू गुप्ता, दीनदयाल तिवारी, कमलेश तिवारी, आनंद हेला, जितेंद्र चौधरी, अवधेश तोमर, शरद पुरोहित ,रामकुमार पचौरी ,चमन अंसारी, वसीम खान, समीर खान, हीरालाल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, निलेश अहिरवार, यशवंत बुंदेला, ऋषभ जैन, रितेश रोहित ,देवेंद्र वाल्मीकि बृजेंद्र नगरिया वीरेंद्र राजे कुंजीलाल लड़ियाँ, गोपाल प्रजापति, मीना ठाकुर अभिषेक तिवारी अजय सिंह निलेश जैन प्रियंक बहेरिया राजेश करी चंदन सुहाने दीपक कुर्मी सुनील पाहवा अरुण साहू हरिश्चंदसोनवार सागर साहू वीरू चौधरी टीकाराम दीवान सुनील ठाकुर अशोक पंजवानी आदिल रयान राकेश अग्रवाल राहुल प्रजापति कपिल तिवारी बंटी गोरी चंद्रभान अहिरवार ऋषि ठाकुर प्रशांत सोनी शेर खान अभिजीत वाल्मीकि अभिजीत वाल्मीकि सूरज पुरोहित सूरज बोसत विवेक बोहोत ताज्जु भाई जान रवि अहिरवार महेश यादव दुर्गा पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।