कलेक्ट्रेट में भावुक हुई वृद्धा: कलेक्टर से कहा थैंक्यू सर… आपने पेंशन शुरू करा दी

जबलपुर, यशभारत। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची वृद्धा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के सामने भावुक हो गई। वृद्धा ने कलेक्टर से कहा थैंक्यू आपके कारण पारिवारिक पेंशन शुरू हो पाई। कई माह से इस पेंशन के लिए भटक रही थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक वृद्ध महिला ममता जैन अपने पुत्र के साथ कलेक्टेट पहॅुची और कलेक्टर साहब के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सेन्ट्रल गवर्मेट से मिलने वाली पारिवारिक पेंशन जो 10 माह से बन्द थी वह साहब ने चालू करवा दिया है आज मुझें 9 माह की पेशन 1,20,000 रुपए की राशि भारतीय स्टेट बैंक कि शाखा जवाहर गंज से प्राप्त हो गई है।
प्रकरण पर एक नजर
व्हीकल फैक्ट्री से रिटायर जिनेन्द कुमार जैन आनंद कॉलोनी उखरी रोड निवासी की आकस्मिक मौत 16.04.2020 को हो गई थी शासन के नियमानुसार पति कि मृत्यु के उपरान्त पत्नि को पारिवारिक पेंशन मिलती है किन्तु विभाग और बैंक ने नवम्बर 2020 से पारिवारिक पेंशन बंद कर दी गई जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यन्त ही दयनीय हो गई। दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ की केयर बाय कलेक्टर के व्हाट्सएप नंबर 7587970500 पर समस्याओं का निराकरण होता है। तो महिला ने केयर बाय कलेक्टर से अपनी समस्या लिख कर भेजी जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फै क्ट्री प्रबंधक एवं बैंक मैनेजर से बात करके महिला की पेंशन चालू करवाई गई एवं लंबित पेंशन 1,20,000 रुपए की राशि का भुगतान कराया गया। राशि मिलने के उपरांत श्रीमती ममता जैन ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है।