देश

कलेक्टर, एसपी और एसडीएम की गरिमामयी उपस्थिति में यशभारत कटनी कार्यालय में केक काटकर मनाई गई सालगिरह, सफलता के 19 वे वर्ष में प्रवेश

कटनी। महाकौशल के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले सांध्य दैनिक यशभारत के कटनी संस्करण ने आज प्रकाशन के 18 वर्ष पूर्ण कर शानदार 19 वे वर्ष में प्रवेश किया। सालगिरह के इस खास मौके को अपनी उपस्थिति से यादगार बना दिया कलेक्टर दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन और अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्वारका सिटी रोड, बरगवां स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर यशभारत के समूह संपादक आशीष सोनी के साथ केक काटा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर दिलीप यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के यशभारत कार्यालय पहुंचने पर स्टाफ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ से आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद अधिकारियों ने स्टाफ के सदस्यों से मुलाकात कर यशभारत के समाचार, विज्ञापन और प्रसार विभाग की कार्यपद्धति से जुड़ी जानकारी लेते हुए अखबार के ले आउट और प्रकाशन सामग्री की सराहना की। ग्रुप एडिटर आशीष सोनी ने बताया कि जबलपुर, कटनी, भोपाल, नरसिंहपुर, मंडला और सिवनी संस्करणों के साथ यशभारत समूचे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इसके साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर यशभारत पल पल के अपडेट्स के साथ मौजूद है। अधिकारियों ने कहा कि यशभारत ने सकारात्मक खबरों से आम जनता के बीच जो लोकप्रियता हासिल की है, इसके लिए यशभारत की संपादकीय टीम बधाई की पात्र है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ऋतुराज, माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह भी मौजूद रहे। यशभारत परिवार के सदस्यों में सह संपादक आशीष रैकवार, पत्रकार संजय खरे, विज्ञापन मैनेजर कृष्णकुमार ठाकुर, मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव आलोक त्रिपाठी, संपादकीय सहयोगी मनीष गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

सामाजिक सरोकार को साथ लेकर चलने वाला अखबार

कलेक्टर दिलीप यादव ने कहा कि यशभारत सामाजिक सरोकार को साथ लेकर चलने वाला अखबार है। समाज में यदि कुछ अच्छा हो रहा है तो उसकी खबर को भी प्रमुख स्थान मिलता है। शासन प्रशासन के अच्छे कार्य भी यशभारत के पन्नों में जगह पाते हैं। सोशल मीडिया में भी यशभारत ने खास जगह बनाई है।

हर अपडेट के साथ सभी वर्गों की खबर

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने कहा कि यशभारत में हर वर्ग की खबर को प्रमुखता मिलती है। आलोचना की जगह समालोचना की शैली अखबार की विशेषता है। पुलिस अगर कोई काम अच्छा कर रही है तो उसकी खबर भी देखने मिलती है। 18 साल पूरे होने की हार्दिक शुभकामनाएं। यशभारत दिनोदिन प्रगति करे।

शाम को रहता है इंतजार

एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अपनी पत्रकारिता से यशभारत आमजन के बीच लोकप्रिय हो चुका है। लोगों को हर शाम यशभारत का इंतजार रहता है। खबरों में विविधता के साथ आम जनता की समस्याएं भी यशभारत प्रमुखता से उठाता है, और उसके समाधान के लिए सेतु का काम करता है।Screenshot 20250131 193508 Photos2 Screenshot 20250131 193359 Photos2 Screenshot 20250201 162042 WhatsApp2 Screenshot 20250131 193300 Photos6 Screenshot 20250131 211020 WhatsApp3 Screenshot 20250131 193908 Photos2 Screenshot 20250131 193732 Photos2 Screenshot 20250131 193538 Photos2 Screenshot 20250131 193700 Photos2 Screenshot 20250131 193633 Photos2 Screenshot 20250131 193444 Photos2 Screenshot 20250131 193416 Photos2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel