देश

करौंदी कला में ग्रामीणों पर भालू का हमला, तीन जख्मी अस्पताल में दाखिल, गांव में दहशत

कटनी, यशभारत। बरही वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदी कला में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झाड़ियों में छिपे एक जंगली भालू ने तीन ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार करौंदी कला निवासी सरमन यादव, भोली यादव और सुरेश पटेल रोज की तरह सुबह गांव के पास स्थित तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में पहले से मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन भालू ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग गया।

IMG 20251223 WA0774
IMG 20251223 WA0773

घटना की सूचना मिलते ही बरही वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बरही अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद करौंदी कला सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button