मध्य प्रदेशराज्य
करेंट की चपेट में आने से युवक घायल : गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती,छिड़िया पलारी की घटना

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छिड़िया पलारी ग्राम में एक हादसा हो गया जहां करेंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार छिड़िया पलारी में विनोद गौतम उम्र 40 वर्ष निवासी जेवनारा एक व्यक्ति के घर बोरिंग मशीन सुधारने आया था। जहां काम कर रहा था अचानक उसे करेंट लग गया जिसके कारण वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना कैसे घटी। प्रशासन लगातार लोगो से अपील कर रहा है कि बिजली के काम करते समय सावधानी बरतें और सुरक्षात्मक उपकरण जरूर पहने लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हों रहे हैं।