कटनी में जला असम के मुख्यमंत्री का पुतला, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर विवादित बयान का किया विरोध

कटनी, यश भारत। महिला कांग्रेस ने आज कचहरी चौराहे में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया। विदित हो कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय आव्हान पर आज कचहरी चौक में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रजनी वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, राजा जगवानी, जालिम यादव, अजय जैसवानी, आफताब अहमद चोखे भाई, सुमन रजक, देवी दीन गुप्ता, नारायण निषाद, अभय खरे सहित अन्य कांग्रेस की उपस्थित रहे।






