कई एंगिल से जांच कर रही पुलिस, संदेहियों से पूछताछ, परिजनों के दर्ज होंगे बयान, महिला की गोली मारकर हत्या का मामला
कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद पुलिस इस मामले में कई एंगिल से जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई है, हालांकि पुलिस के हाथ अभी खाली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सींखचों के पीछे किया जाएगा। इस अंधे हत्याकांड का सुराग लगाकर आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के साथ ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में 50 वर्षीय नीतू जायसवाल अपने घर में अकेले निवास करती थीं। पति जयप्रकाश जायसवाल आयुध निर्माणी में कर्मचारी हैं और जबलपुर में रहकर नौकरी करते हैं। दो बच्चे भोपाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब घर में अकेली नीतू घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ। घर के दरवाजे भी खुले हुए थे। स्थानीय लोगों ने नीतू के परिचितों को सूचना दी तो वे घर के अंदर दाखिल हुए और पाया कि वह बिस्तर में सो रही है। प्रथम दृष्टया लोगों को लगा कि नीतू की मौत हार्टअटैक से हो गई है। इसके बाद महिला के नाक और कान में रूई लगाकर पति और परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। नीतू के पति जयप्रकाश जबलपुर से दशरमन पहुंचे और पत्नी का शव देखा तो तकिए पर खून मिला। इसके बाद शाम को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में रखवा दिया। शनिवार सुबह जब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किए तो महिला के सिर में बुलट मिली। डॉक्टर द्वारा पुलिस को बुलट की जानकारी दिए जाने के बाद हडक़ंप मच गया और पुलिस सकते में आ गई। पीएम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि महिला की मौत सामान्य नहीं बल्कि गोली मारकर की गई है।
घटनास्थल पहुंचे एसपी, एफएसएल टीम ने की जांच
घटना की जानकारी लगते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर पड़ोसियों से चर्चा की और थाना प्रभारी को जल्द से जल्द हत्यारे को पकडऩे के निर्देश दिए।
इनका कहना है
महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जाएगा।
-अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक
घटनास्थल पर जांच के दौरान संघर्ष के निशान नहीं मिले है और न ही वारदात को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। महिला के शरीर पर जेवर है और घर का सामान भी व्यवस्थित है। गोली सिर के पिछले हिस्से में मारी गई है। जिस तकिया में महिला सो रही थी उसी में खून के निशान मिले हैं।
-मोहम्मद शाहिद, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ाकटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद पुलिस इस मामले में कई एंगिल से जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई है, हालांकि पुलिस के हाथ अभी खाली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सींखचों के पीछे किया जाएगा। इस अंधे हत्याकांड का सुराग लगाकर आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के साथ ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में 50 वर्षीय नीतू जायसवाल अपने घर में अकेले निवास करती थीं। पति जयप्रकाश जायसवाल आयुध निर्माणी में कर्मचारी हैं और जबलपुर में रहकर नौकरी करते हैं। दो बच्चे भोपाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब घर में अकेली नीतू घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ। घर के दरवाजे भी खुले हुए थे। स्थानीय लोगों ने नीतू के परिचितों को सूचना दी तो वे घर के अंदर दाखिल हुए और पाया कि वह बिस्तर में सो रही है। प्रथम दृष्टया लोगों को लगा कि नीतू की मौत हार्टअटैक से हो गई है। इसके बाद महिला के नाक और कान में रूई लगाकर पति और परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। नीतू के पति जयप्रकाश जबलपुर से दशरमन पहुंचे और पत्नी का शव देखा तो तकिए पर खून मिला। इसके बाद शाम को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में रखवा दिया। शनिवार सुबह जब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किए तो महिला के सिर में बुलट मिली। डॉक्टर द्वारा पुलिस को बुलट की जानकारी दिए जाने के बाद हडक़ंप मच गया और पुलिस सकते में आ गई। पीएम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि महिला की मौत सामान्य नहीं बल्कि गोली मारकर की गई है।
घटनास्थल पहुंचे एसपी, एफएसएल टीम ने की जांच
घटना की जानकारी लगते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर पड़ोसियों से चर्चा की और थाना प्रभारी को जल्द से जल्द हत्यारे को पकडऩे के निर्देश दिए।
इनका कहना है
महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जाएगा।
-अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक
घटनास्थल पर जांच के दौरान संघर्ष के निशान नहीं मिले है और न ही वारदात को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। महिला के शरीर पर जेवर है और घर का सामान भी व्यवस्थित है। गोली सिर के पिछले हिस्से में मारी गई है। जिस तकिया में महिला सो रही थी उसी में खून के निशान मिले हैं।
-मोहम्मद शाहिद, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा