ओबेदुल्लागंज, मिडघाट पर चलाया जाएगा सर्चिंग अभियान

ओबेदुल्लागंज, मिडघाट पर चलाया जाएगा सर्चिंग अभियान
– रेलवे पटरियों के किनारे की गई तलाशी
– भोपाल से लेकर इटारसी तक अमला तैनात
– देश के सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में की जा रही अर्चना की खोज
भोपाल यशभारत।
सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी निवासी अर्चना तिवारी का सुराग लगाने के लिए जीआरपी का अमला पुलिस के साथ मिलकर पटरियों के किनारे सर्चिंग अभियान चला रहा है। रविवार को ओबेदुल्लागंज, मिडघाट पर सर्चिंग की जाएगी। रेल एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश पर जगह जगह अमला तैनात किया गया है। शनिवार को भोपाल स्टेशन, रानी कमलपाति और और मंडीदीप के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अर्चना का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सघन तलाशी के बावजूद अर्चना का ना मिलना अब रहस्य बनता जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि अर्चना के साथ कोई घटना तो नहीं हुई है वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि हो सकता है कि अर्चना किसी के साथ गई हो।
मंडीदीप के बाद नहीं मिला लोकेशन
अर्चना का आखिरी लोकेशन इटारसी स्टेशन के बाद मंडीदीप में मिला था, लेकिन उसके बाद लोकेशन ट्रेस नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि मोबाइल अर्चना से अलग हो और इसी के कारण लोकेशन अलग अलग सामने आ रहा है। मोबाइल का कॉल रिकार्ड जीआरपी को मिला है उसके मुताबिक आखिरी बार अर्चना बात अपनी मां से की थी।
देश के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में की जा रही खोज
रेलवे के जीएम ने देश के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अर्चना की खोज करने के निर्देश दिए हैं। स्पेशल टीम भी खोजबीन के लिए लगाई गई है। भोपाल के साथ ही मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में भी जीआरपी का अमला सर्चिंग कर रहा है। स्टेश्रों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
जीआरपी थाने का अमला पटरियों पर पहुंचा
शनिवार को जीआरपी थाना प्रभारी महेश सोमवंशी बल के साथ रानी कमलापति और मंडीदीप पहुंचे। इस दौरान करीब दो घंटे तक जगह जगह सर्चिंग की गई। अब जीआरपी खोजी श्वान दल की भी मदद लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि आखिरी कॉल लोकेशन के बाद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
हॉस्टल की छात्राओं से भी की जा रही पूछताछ
अर्चना की खोजबीन के लिए अब छात्राओं की हॉस्टल से भी पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। हॉस्टल से निकलने के पहले अर्चना ने रजिस्टर में लिखा था कि वह 17 अगस्त तक वापस लौट आएगी, लेकिन उसके बाद से ही वह गायब हुई है। एक कार के बारे में भी जानकारी लगी है। परिजनों के मुंह बोले भाई ने सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए देने की बात कही है। इधर अर्चना के परिजनों ने पांच लोगों परे संदेह जतया है जो किसी घटना के पीछे हो सकते हैं। फिलहाल अर्चना के परिजनों ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है।
सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है
अर्चना तिवारी की तलाश की जा रही है, सभी स्तरों पर जांच की जा रही है। मंडीदीपी सहित अब ओबुदल्लगंज व मिडघाट के जंगलों में भी सुराग जुटा रहे हैं।
– महेश सोमवंशी, टीआई, जीआरपी







