जबलपुरमध्य प्रदेश

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला : नबदास पर पुलिस अफसर ने ही फायरिंग की, सीने में 4-5 गोलियां लगीं

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर में एक ASI ने उन पर फायरिंग की। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग की। चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक
नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button