मध्य प्रदेश

ओडिशा के सांसद पर दहेज प्रताड़ना का केस:बहू का दावा- शादी में पिता ने ढाई करोड़ रुपए खर्च किए

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल की महिला थाना पुलिस ने ओडिशा के कटक से बीजेडी (बीजू जनता दल) के सांसद भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। भोपाल की रहने वाले सांसद की बहू साक्षी की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सांसद की पत्नी, बेटे को भी आरोपी बनाया है।

थाना प्रभारी अजीता नायर ने बताया, महादेव परिसर, एमपी नगर भोपाल में रहने वाली साक्षी (34) की शादी वर्ष 2016 में कटक से सांसद भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से हुई थी। साक्षी ने दावा किया, शादी में उसके पिता ने करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। शादी के कुछ माह बाद पति लोकरंजन और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर वह पिता के घर भोपाल आ गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने लोकरंजन को पत्नी को साथ रखने के निर्देश दिए।

साक्षी का कहना है, इसके बाद पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे रखने को राजी नहीं हुए। साल 2018 में वह नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड पर रहने गई। उसे घर से भगा दिया गया। सास-ससुर ने दरवाजे तक नहीं खोले। इस पर साक्षी पुन: वापस भोपाल आ गई। काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी जब ससुराल पक्ष से उसे मदद की उम्मीद नहीं दिखी, तो महिला थाना भोपाल में शिकायत कर दी। जांच के बाद लोकरंजन, सास महाश्वेता, ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu