मध्य प्रदेशराज्य

ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दिया परिवार : पिता पुत्री की दर्दनाक मौत, बढ़ते कर्ज के दौरान पिता ने उठाया आत्मघाती कदम

Table of Contents

शहडोल l शहडोल में ऑनलाइन गेम की लत ने एक हंसते खेलते हुए परिवार को उजाड़ दिया l संभाग मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय शंकर लाल गुप्ता ने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर स्वयं पी लिया और अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (34) व 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता को भी पिला दिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बेटी स्वाति और पिता की मौत हो गईl

बताया जा रहा है कि रात में तीनों की तबीयत एक साथ बिगड़ने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 2 बजे स्वाति ने दम तोड़ दिया।

ऑनलाइन गेम और साइबर फ्रॉड की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान कथित रूप से साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे। आर्थिक नुकसान बढ़ता गया और वे कर्ज में डूबते चले गए। बताया जा रहा है कि इसी वजह से परिवार में विवाद बढ़ने लगे थे। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साइबर फ्रॉड के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। घटना ने इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button