मध्य प्रदेशराज्य

ऑनलाइन गेम की बुरी लत : नाबालिग ने अपनी ही मां के सोने-चांदी के 15 लाख रुपए के जेवरात किए पार

Table of Contents

रीवा lचोरहटा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन गेम की बुरी लत ने एक नाबालिग को अपराध के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया. बच्चे ने ऑनलाइन गेम के लिए पैसे जुटाने के लिए एक ऐसी तरकीब खोजी जिसके बारे मे सुनकर सब हैरान हो गए. नाबालिग ने अपनी ही मां के सोने-चांदी से बने तकरीबन 15 लाख रुपए के जेवरात पार कर दिएl

गहने चोरी होने की खबर जब उसकी मां को लगी तो उसके होश उड़ गए. मां ने तत्काल गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गहने बरामद कर लिए. इस पूरी घटना के बारे में नाबालिग ने पुलिस को गुमराह भी किया और रीवा सीधी के बीच चक्कर भी लगवाए.

सीधी जिले की बघेडी निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए रीवा आई थी. शुक्रवार को वह चोरहटा थाना क्षेत्र में आयोजित समारोह में शामिल हुई थी और रात को शादी समारोह से वापस अपने रिश्तेदार के घर लौटी. इसके बाद अपने गहने उतार कर एक टिफिन के अंदर रख दिए और दूसरे काम व्यस्त हो गई. कुछ देर बाद जब वापस जाकर देखा तो मौके से टिफिन सहित जेवरात गायब थे. गहने गायब पाकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस के मुताबिक 15 लाख कीमत के जेवरात अचानक गायब होने के बाद महिला ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद पीड़ित महिला अपने रिश्तेदारों के साथ चोरहटा थाने पहुंची और गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के बाद पुलिस ने जब एक एक कर सभी लोगों से बारीकी से पूछताछ की, तब पीड़िता के द्वारा बताया कि उसके साथ एक नाबालिग बेटा था, वह घर से अचानक गायब है. यह सुनते ही पुलिस को नाबालिग पर शक हुआ. जानकारी मिली की बच्चे के पास मोबाइल है, उस मोबाइल नंबर को जब ट्रेस किया गया तो वह नंबर सीधी में होना पाया गया.

पुलिस ने जब नाबालिग के मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद साइबर टीम से मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम सीधी के लिए रवाना हुई. इसी दौरान जब नाबालिग की लोकेशन जमोड़ी में होना पाया गया तब पुलिस ने उसे वहां पहुंचकर उसे ढूंढ लिया. नाबालिग से जब गायब हुए गहनों के बारे मे जानकारी जुटाई गई तो उसने साफ इनकार कर दिया कि उसके पास कोई गहने नहीं है. और न ही उसके द्वारा कोई चोरी की गई है. जब बच्चे के बैग की तलाशी ली गई तब उसमें न तो टिफिन था और न ही जेवरात थे.

पुलिस की टीम नाबालिग को लेकर रीवा आई. टीम ने जब नाबालिग से घुमाफिरा कर सवाल पूछने शुरु किए तो नाबालिग ने कहा कि रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी में स्थित एक गैरेज है. टिफिन और ज्वेलरी का सारा सामान वहां पर हो सकता है. पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, काफी खोजबीन की मगर वहां से भी गहने बरामद नहीं हुए.

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि “पुलिस टीम को आशंका थी कि कहीं न कहीं गायब हुई लाखों की ज्वेलरी नाबालिग के पास है.”

नाबालिग ने पुलिस टीम को कई घंटे तक गुमराह किया. इसी दौरान पूछताछ में नाबालिग ने जेवरात सीधी के जमोड़ी में स्थित अपने दोस्त के यहां रखे जाने के बात कही. पुलिस टीम शनिवार की रात तकरीबन 2 बजे जमोड़ी सीधी के लिए रवाना हुई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके नाबालिग दोस्त के पास से गहने बरामद कर लिए. तकरीबन 15 लाख के जेवरात को पुलिस बरामद कर वापस रीवा लाई, जिसके बाद पीड़ित ने अपने गहनों की पहचान की

चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि “नाबालिग से पूछताछ में पता चला है कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है. गेम, हार जीत से संबंधित है. गेम के लिए कुछ रुपयों की बात सामने आई है. नाबालिग ने या तो किसी से उधार पैसे लिए होंगे. संभावना यह भी है कि उसी उधारी को चुकाने के लिए नाबालिग ने मां की ज्वेलरी गायब कर दी. गहने मिलने के बाद पुलिस ने गहने और बेटे को परिवार के सुपुर्द कर दिया. फिलहाल मां के अनुरोध पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.”

नाबालिग की मां का कहना है कि “पुलिस की तत्परता से गहने वापस मिल गए. गहने उनका नाबालिग बेटा अपने साथ ले गया गया था. उससे बात हुई है, उसने कुछ वजह तो नहीं बताई मगर वह यह जरूर कह रहा है कि मम्मी गलती हो गई दोबारा ऐसा नहीं होगाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button