ऐतिहासिक शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ ने अभी तक के सभी तोड़ दिए रिकॉर्ड

बरही/कटनी, यशभारत। विजयनाथधाम बरही में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली शिव बारात का वृहमगम दृश्य देखने हजारों भोलेभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले की सबसे बड़ी और भव्य शिव बारात में करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
भस्म लपेटे नाचते चल रहे थे शिव-गण
देश के विभिन्न हिस्सों से आए नृत्य कलाकारों और रमजान की शहनाई वादकों ने इस बारात को इस बार बेहद आकर्षक बना दिया और मानव मुंड की प्रतिकृति में विराजे भोलेनाथ सहज आकर्षण का केंद्र रहे। बारात उपरांत विजयनाथ धाम में शिव पार्वती विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ गौरतलब है कि बरही नगर का विजयनाथ धाम जिले का एक अतिप्राचीन शिव मंदिर है, जिसकी ख्याति इन दिनों चारो ओर फैल रही है।
दिन भर बजती रही रमजान की शहनाई
बरही के रामनाथ ने शिवधाम में शहनाई की व्यवस्था की थी। जबलपुर के रमजान शहनाई की टीम दिन भर शिवधाम बरही में शहनाई के सुमधुर धुनों से बातावरण को खुशनुमा बना दिया।
एलईडी में होता रहा प्रसारण
बरही के पुराने बस स्टैंड में विशाल एलईडी लगाई गई थी, जिसमे बारात के बृहनगम दृश्य का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था, तो वही जगह जगह नगर के व्यापारियों द्वारा भक्तिभाव से बारात और बारातियों का स्वागत विभिन्न व्यंजन खीर, लड्डू, भांग, शरबत, फल वितरित कर किया गया।






