एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 4 थानों का किया औचक निरीक्षण : माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर, यशभारत। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने चार थानों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए साथ ही अपहरण के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई कर शीघ्र दस्याबी करें इसके साथ ही भू-माफिया और चिटफंड कंपनियों आदि के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाईयों के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने थाना ओमती, थाना लार्डगंज, थाना सिविल लाईन एवं थाना विजय नगर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आर.डी. भारद्वाज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।
थाने के हवालात, मालखाना कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुये हवालात सुरक्षा सम्ब्ंाधी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये ग्राम अपराध पुस्तिका एवं एम.एल.सी. आदि को चैक करते हुये लगायी गयी टीपों का अवलोकन किया तथा थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल, थाना प्रभारी लार्डगंज प्रफ ुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सिविल लाईन रमेश कौरव एवं थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सी.एम. हैल्प लाईन से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये राहत पहुचंाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहंी होना चाहिये , आपके द्वारा की गयी कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीडि़त को तत्काल राहत राशि दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
363 के प्रकरणों की समीक्षा
इसके साथ ही थाने मे लंबित 363 भादवि के प्रकरणों की समीक्षा की गयी एवं गुम अवयस्क की दस्तयाबी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा मिलावटखोरों, चिटफं ड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तथा नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।







