मध्य प्रदेशराज्य
एक ही परिवार क़े तीन सदस्यों की मौत : पत्नी और दोनों बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले : पिता लगाता है चाट का ठेला… पुलिस ने घर किया सील, क्षेत्र में सनसनी

डिंडौरी l मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। रोज की तरह जब दुकान से पिता घर लौटा तो पत्नी और दोनों बच्चों को फंदे पर लटका हुआ देखकर उसके होश हो गए । इसके बाद पिता ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रतापति गांव में फुल्की चाट का ठेला लगाता है। रात करीब 8 बजे जब वह काम से लौटा तो घर में टीवी चल रहा था। रोज की तरह सब कुछ सामान्य लग रहा था। कमरे में देखा तो पत्नी मधु प्रजापति, बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर झूल रहे थे।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है।







