कटनीमध्य प्रदेश

उपवास रखकर भगवान झूलेलाल की आराधना में लीन रहेगा सिंधी समाज, 40 दिनो तक प्रज्जवलित रहेगी अखण्ड ज्योति

 

 

 

 

कटनी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव दिनांक 8 जुलाई से 17 अगस्त 25 तक पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के सानिध्य में श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा स्थानिय गुरुनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया जावेगा। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस झूलेलाल मंदिर मैं एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में तिलोक चंद भोजवानी, कमलचंद मेंघानी, राजकुमार चेलानी , हरीश बहलानी अमर चेतवानी, नेवंद खूबचंदानी, महेश बहलानी, सुरेश गांधी,लखमीचंद भाटिया ,वीरेंद्र लालवानी, अशोक हासानी, मेंघराज ख़ूबचंदानी, कन्हिया सचदेवा, पं जुगल किशोर पांडेय, मनोहर उधवानी , अजय केसवानी ,अमर पंजवानी, राजकुमार खियानी, मदन सेवलानी ,गुलशन आसवानी, अक्षत नागवानी, आदि उपस्तिथ रहे इस 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दिनांक 08 जुलाई को सुबह 10 गणमान्य नागरिको तथा श्रृद्धालुओ की उपस्थिति में पं.दिनेश शर्मा व मंदिर के पुजारी पं जुगल किशोर पांडेय द्वारा पुज्य बहराणे साहिब की पूजा व भगवान श्री झूलेलाल जी कि अखण्ड ज्योति पृज्जवलित के साथ व्रतधारियों के संकल्प बंधन से 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के वृतो की शुरुआत होगी व संजय खूबचंदानी ने यह भी बताया कि दसवी शताब्दी में सिंध प्रांत में मिर्ख बादशाह के अत्याचारो से निजात पाने के लिये हिन्दू लोगों ने, 40 दिनों तक सिंधु नदी के तट पर जल देवता की स्तुति की थी तभी से भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री झूलेलाल मंदिर गुरुनानक वार्ड में रोज़ाना विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा  जिसमे सुबह 8:30 बजे व सायकाल 8 -9 बजे तक  गीत-संगीत, पल्लव ,प्रथना, पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण इत्यादि आयोजन होंगे, इस अवसर पर समिति द्वारा इस भव्य 40. दिवसीय भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के समस्त आयोजन में उपस्थिति प्रदान करने की अपील की हैं।

IMG 20250705 152359 1
Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button