सागर/रहली|नगर की एक ऐसी बेटी जिसने जो भी परीक्षा दी प्रथम स्थान पर प्राप्त किया और फिर शिक्षा के अध्यापन के क्षेत्र मे सबसे बड़ा पद असिस्टेंट प्रोफेसर पर भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
मानसी राठौर ने गणित विषय से कक्षा 12वीं में जिले में प्रथम बैचलर ऑफ साइंस एवं मास्टर ऑफ साइंस में भी सागर एवं इदौर की यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मानसी राठौर ने बिना किसी कोचिंग संस्थान के ही एमपी सेटपरीक्षा सांख्यिकी विषय मे बिना किसी आरक्षण के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं l
मानसी के पिता सतीश राठौर मोहल्ले में ही एक छोटी किराने की दुकान चलाकर घर का एवं पढ़ाई का खर्चा पूरा करते हैं। मानसी की अन्य दो बहने सोनम शिक्षिका है एवं सुरुचि राठौर सहायक विस्तार अधिकारी हैं lचाचा सुरेश राठौर पार्षद है l
मानसी ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई lसफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए बताया कि मोबाइल और इंटरनेट से ऑनलाइन क्लास से तैयारी कर यह सफलता प्राप्त हुई है कलेक्टर बनने की तमन्ना है अभी प्रयास जारी हैl
Back to top button