जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी इजरायल ने कर दी स्ट्राइक

ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल का ताजा मिसाइल हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविज़न चैनल Islamic Republic of Iran Broadcasting की बिल्डिंग पर सीधे हमला हुआ, जब एक लाइव न्यूज बुलेटिन ऑन-एयर था। एंकर न्यूज बुलेटिन पढ़ रहीं थी, तभी चैनल की बिल्डिंग पर हमला हो गया। अफरा-तफरी मच गई। एंकर को अपनी सीट छोड़कर भागना पड़ा।

 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल हमले के समय चैनल के न्यूज एंकर लाइव थीं, तभी जोरदार धमाका सुनाई दिया और स्टूडियो की लाइटें झपकने लगीं। कुछ ही पलों में प्रसारण रुक गया और स्क्रीन ब्लैंक हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, ईरानी एंकर सहार इमामी जब खबर पढ़ रही थीं, तभी जोरदार धमाका हुआ और स्टूडियो हिल गया। उन्हें तुरंत बुलेटिन बीच में छोड़कर बाहर भागना पड़ा। पीछे से “अल्लाह-हू-अकबर” की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हमले के बाद ईरान और इजरायल दोनों देशों में नागरिक दहशत में हैं और सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button