जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इलेक्शन ब्रेकिंग : प्रदेश में पहले दो घंटे में मतदान 14 फीसदी से अधिक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से जारी मतदान के पहले दो घंटे में 14 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मत का उपयोग कर चुके हैं। इस दौरान कई जगहों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी -लंबी लाइनें लग गई थीं। उधर, कई जगहों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया तो कई जगहों पर ईवीएम मशीनों ने भी धोखा दे दिया। उधर, भिंडजिले में एक मतदाता को गोली मार दी गई , जबकि कई जगहों पर मतदान दल के कर्मचारियों के बीमार पडऩे की भी खबर है। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव का बहिष्कार

भिंड जिले में लहार विधानसभा के खुर्द गांव आलमपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वे रोड नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकार अनुपम राजन ने भोपाल में मतदान किया। विदिशा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने से पहले अपने गृह ग्राम जैत में पूजा की। इसके बाद परिवार समेत वोट डालने पहुंचे। सागर के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की तबीयत बिगड़ गई। उनको खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैतूल जिले में मुल्ताई के दातोरा मतदान केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका नाम गिरधारीलाल यादव बताया गया। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमोनिया के बूथ क्रमांक 172 की ईवीएम खराब होने से 20 मिनिट मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह से राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में सालियाखेड़ा गांव के एक बूथ पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान करीब 20 मिनिट प्रभावित हुआ।

 

भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

तीसरे चरण में भी सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। इनमें विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा से है। वहीं, राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूद सांसद रोडमल नागर से है। गुना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह से है।

इलेक्शन ब्रेकिंग : सुबह 9 तक हुआ 14.33% मतदान : पिठौरिया में फर्जी मतदान की शिकायत

IMG 20240507 WA0003

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ लोकसभा चुनाव के लिए आज होने जा रहे मतदान में सागर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 तक 14.33% मतदान हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सागर व विदिशा जिले में लोकसभा क्षेत्र के लिए चल रहे मतदान में सुबह 09 बजे तक विदिशा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में 15.55 तथा सागर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्र में 13.57 फीसदी मतदान हो चुका है। इस समय तक पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 14.33% मतदान हुआ है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी कस्बे के पास ग्राम पिठौरिया में फर्जी मतदान किए जाने की शिकायत आ रही है।

IMG 20240507 WA0004

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने अपनी फैमिली के साथ किया मतदान;चार इमली स्थित मतदान केंद्र पर किया मतदानl

 

IMG 20240507 WA0005
*🇮🇳 यश भारत सागर अपडेट*
*सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्नी अनु जैन के साथ डाला वोट*
सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सागर विधायक शैलेंद्र जैन अपनी पत्नी श्रीमती अनु जैन के साथ धर्म श्री अंबेडकर वार्ड स्थित अपने मतदान केंद्र शासकीय माध्यमिक शाला में पहुंचकर मतदान किया।

 

 

गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए मुरैना के प्रत्याशियों को किया नजर बंद

मुरैना में तीनों प्रत्याशियों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर बसपा के रमेश चंद्र गर्ग और कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार को गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें नजर बंद कर दिया है। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।

 

कहां कितने फीसदी मतदान 

बैतूल- 15.97

भिंड- 12.23

भोपाल-13.61

गुना- 16.43

ग्वालियर-12.75

मुरैना-12.43

राजगढ़-16.57

सागर-14.58

विदिशा-15.85

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button