जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

इलेक्शन ब्रेकिंग : दोपहर 01 बजे तक हुआ 44.37% मतदान : सागर में सबसे कम मतदान

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ लोकसभा चुनाव के लिए आज होने जा रहे मतदान में सागर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 01 बजे तक 44.37% मतदान हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सागर विधानसभा में मतदान की गति अत्यंत धीमी है, यहां पूरे लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 35. 92 फीसदी मतदान हुआ है।मतदान को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहीं कहीं हल्की फुल्की झड़प के भी समाचार मिल रहे हैं।

 

IMG 20240507 WA0018

सागर से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला मतदान के दौरान संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने शमशाबाद के बाद सिरोंज कुरवाई होते हुए बीना पहुंचकर “पिंक बूथ” पर नारी शक्ति को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अपने वोट का उपयोग करने का अनुरोध किया।

 

लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया : पहले मतदान- फिर अभियान

IMG 20240507 WA0015 scaled

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला ने चुनाव अभियान में निकलने से पहले लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का काम किया और अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वोटिंग का नीला निशान जिम्मेदारी की पहचान है। आज लोकतंत्र के त्योहार में अपने अधिकार और कर्तव्य को निभाते हुए न्याय की संकल्पना को साकार करने के लिए मैंने अपना मतदान किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि आप सब भी जल्द से जल्द अपना वोटिंग जरूर करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu