इंदौर जल त्रासदी: कांग्रेस ने सागर में किया धरना-उपवास

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल आपूर्ति के कारण हुई दो दर्जन से अधिक मौतों और सैकड़ों लोगों के वेंटिलेटर पर पहुँचने के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को मोर्चा खोला। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला ग्रामीण कांग्रेस तथा जिला शहर कांग्रेस द्वारा अलग अलग स्तर पर एक दिवसीय ‘उपवास एवं धरना’ कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा द्वारा जहां मकरोनिया में रानी अवंती बाई की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया वहीं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अगुवाई में पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ‘मौतों की सौदागर’ बन चुकी है। पहले घटिया कफ सिरप से बच्चों की जान ली गई और अब इंदौर में बार-बार की शिकायतों के बावजूद मल-मूत्र युक्त पानी सप्लाई कर लोगों की जान ली गई। जाटव ने इसे सोची-समझी हत्या करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रभाव वाले क्षेत्र में जब जनता सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा।
उपवास और धरने में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, चेतन कृष्ण पांडे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राहुल चौबे, अंकलेश्वर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, शैलेंद्र तोमर, जितेंद्र रोहण, विजय साहू, रवि उमाहिया, पार्षद सुलेखा राकेश राय, रोशनी वसीम खान, रिचा सिंह, शरद पुरोहित, अवधैश तोमर, चक्रेश सिंघई, पंकज सिंघई, मदन सोनी, प्रभात जैन, लक्ष्मी नारायण सौनकिया, कल्लू पटेल, अलीम तज्जु भाईजान, सुनील पाहवा, हरिश्चंद्र सोनवार, रीतेश रोहित, महेश अहिरवार, ज्योति मलैया, धर्मेंद्र तोमर, बबलू व्यास, अजय ठाकुर, अरविंद ठाकुर, कुंदन जाट, अर्चना कनौजिया, पीयूष अवस्थी, साजिद राइन, आदिल राईन, गीता कुशवाहा, रोहित मांडले, पवन पटेल, कुंजीलाल लाडिया, सुरेश पंजवानी, गोपाल प्रजापति, सुरेश रैकवार, संजय रैकवार, रेखा सोनी और वीरू चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार आनंद हैला द्वारा व्यक्त किया गया।







