देशमध्य प्रदेशराज्य

आस्था : सपना देकर श्रीनगर में भगवान लड्डू गोपाल हुए प्रकट, दर्शन के लिए भक्तों का लग गया ताता,ढोल नगाड़ों के साथ भगवान का किया स्वागत

श्रद्धा या कोरा आत्मविश्वास, पुष्टि करना असंभव, भगवान का दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब

Table of Contents

नरसिंहपुर, गोटेगांवl लड्डू गोपाल को लेकर यूं तो चमत्कार की चर्चाएं सुर्खियों में बनी ही रहती है, कहा जाता है कि जब भगवान को स्वयं पूजन कराना होता है तो वह अपनी पूजन करवा लेते हैं , ऐसा ही नजर देवउठनी ग्यारस पर श्रीनगर में देखने मिला जहां भक्ति का मानना है कि भगवान दर्शन देकर घर के पीछे स्थित बड़ी से प्रकट हुए हैं, यह महज कोरा विश्वास है या भक्ति की श्रद्धा इसकी पुष्टि होना तो असंभव है लेकिन इस घटना के बाद भगवान के दर्शन को लेकर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया l

नरसिंहपुर जिले की गोटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में देवउठनी एकादशी को भगवान लड्डू गोपाल प्रकट हुए हैं l श्रीनगर निवासी मनोज प्रजापति की धर्मपत्नी राजकुमारी प्रजापति को भगवान 9 महीने पूर्व से ही सपना दे रहे थे जिसमें भगवान जिस तरह नवजात शिशु का गर्भ अवस्था में होते है इसी तरह भगवान के श्री अंगों का विकास हुआ और दीपावलीके बाद भगवान लड्डू गोपाल ने राजकुमारी प्रजापति को सपना दिया कि मुझे तीन तिथियां में से कोई भी तिथि में निकाल सकते हो जिसमें दीपावली की अष्टमी, देवउठनी ग्यारस, और पूर्णिमा के दिन मुझे जमीन से निकाल सकते हैंl मनोज प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी ने परिवार जनों को बताया की भगवान ने मुझे सपने दिएl जिसमें राजकुमारी प्रजापति ने शुक्रवार की रात्रि को भगवान की पूजाकर प्रार्थना की और यह आग्रह किया कि दर्शन दीजिए l

सपने में आकर बताया स्थान और समय

सपने में आकर हमें आप अपना स्थान बताइए कब हम आपको वहां से निकल सके? जहां पर आप विराजमान है| जिसमें रात्रि में भगवान राजकुमारी के सपने में आए एवं भगवान लड्डू गोपाल ने सपना दिया कि देव एकादशी शनिवार को शाम 5 बजे हम तुलसी के वृक्ष के नीचे निकलेंगे| मुझे कुछ भी वस्तु से ना निकालना सिर्फ हाथों से मिट्टी साफ करना मैं मिट्टी के कुछ स्थान नीचे हूं मुझे निकाल कर मेरी पूजन अर्चन करनाl वह मनोकामना लोगों की पूर्ण करेंगेl

पीतल की मूर्ति हुई प्रगट

जैसे ही राजकुमारी के परिवार जनों ने पूजन अर्चन की और 5 बजे जब मिट्टी उतनी जगह साफ की हाथों से तो भगवान लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति प्रगट हुई lजहां लोगों ने भगवान के जयकारे लगाएं l भीड़ एवं भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लग गयाl भक्तों ने भगवान के प्रकट होने पर ढोल बाजे डीजे बजवाए एवं भगवान का प्रसाद वितरण किया और भक्तों ने कहा कि जिस प्रकार आज भगवान खाटू श्याम जी का जन्म उत्सव है उसी प्रकार भगवान खाटू श्याम हमारे यहां प्रकट हुए इससे बड़ी सौभाग्य की क्या बात हो सकती हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button