कटनीमध्य प्रदेश

आमने-सामने टकराई बाइक, युवक की मौत, सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंची कुठला पुलिस, कटनी-शाहनगर सडक़ मार्ग पर मनटोला के पास हादसा

कटनी, यशभारत। कटनी-शाहनगर सडक़ मार्ग पर कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनटोला के पास बीती रात न्यू ईयर का सेलीब्रेशन मनाकर वापस लौट रहे युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक आमने-सामने भिड़ गई, जिसमे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी कुठला पुलिस को दिए जाने के बाद भी पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना के संबंध पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हथकुरी निवासी करण चौधरी अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए कटनी आया था और वापस लौटते समय कटनी-शाहनगर सडक़ मार्ग पर कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनटोला के पास आमने सामने से दो बाइक भिड़ गई, जिससे कर्ण चौधरी की मौत हो गई और अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button