आनंद महोत्सव में हुए सामूहिक कन्या विवाह, देर रात तक चला अखंड राम धुन और भजन का दौर.



बरेला। नर्मदा खंड के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 दादा ठन ठन पाल जमुनिया वाले के निर्माण दिवस पर आयोजित आनंद महोत्सव के द्वितीय दिवस आनंद महोत्सव मंच द्वारा गरीब निर्धन कन्याओं के सामुहिक विवाह कराए गए।. रात 10:00 बजे से बस स्टैंड स्थित सिद्द पीठ दादा दरबार से. सभी दूलहो कि सामूहिक बारात निकाली गई.। इस बारात की थाने के सामने अगवानी की गई जहां पर रामलीला रंगमंच पर सामुहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया।सामुहिक कन्या विवाह मैं आयोजक समिति आनंद महोत्सव . मंच द्वारा सभी वर वधु को गृहस्ती का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया।इस अवसर पर शाजापुर से आई खेड़ापति भक्त मंडल द्वारा रामलीला रंगमंच पर संगीतमय सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन किया गया।दो दिवसीय आनंद महोत्सव के इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों का सहयोग रहा।दादा भक्तों द्वारा आयोजित आनंद महोत्सव की 50 वी वर्षगांठ थी. इस कार्यक्रम में. दूर दूर से आए दादा भक्तों ने भी सहयोग कर धर्म लाभ लिया।








