कटनीमध्य प्रदेश

आधी रात महंगाई का अटैक, 60 रूपए बढ़े गैस के दाम, कमर्शियल का भी बढ़ा रेट, अब 940 रूपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेण्डर

कटनी, यशभारत। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आधी रात से बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को अब घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें 60 रूपए बढ़ गई है। शुक्रवार की रात 12 बजे से इस बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया गया है। इसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 114 रूपए 50 रूपए बढ़ाया गया है। कीमतें लागू होने के बाद अब घरेलू गैस 940 रूपए 50 पैसे में मिलेगी। कीमतों में बढ़ोत्तरी से आम उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा गया है तो वहीं होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर भी असर पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। कीमतें बढऩे के साथ ही अब 21 से 25 दिन के बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। लोगों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें बढऩे से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मार्च में वैसे भी बच्चों की स्कूल की फीस, एडमीशन, बुक्स और कॉपियों सहित अन्य खर्चों का बोझ रहता है, ऐसे में अचानक कीमतें बढऩे से परेशानियां होंगी। पुरूषोत्तम गैस एजेंसी के संचालक अभय बगडिय़ा ने बताया कि कीमतें रात 12 बजे से लागू की गई हैं। पहले घरेलू गैस सिलेंडेर 880 रूपए 50 पैसे में मिलता था, जो कि बढक़र 940 रूपए 50 पैसे हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button