कटनीमध्य प्रदेश

आधी रात पति की हत्या, घर में चारपाई पर मिली लाश, घटना के बाद से बच्चों के साथ पत्नी भी गायब, क्षेत्र में सनसनी का माहौल

कटनी, यशभारत। कटनी जिले से सटे रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघवार कला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है, जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित गायब है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नन्नू लाल सोनी पिता मुन्ना लाल सोनी निवासी बघवार कला के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नन्नू लाल सोनी की लाश कमरे में मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन किया। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे भी रात से ही गायब है। पुलिस के अनुसार सिर में किसी भारी वस्तु से वार करने से युवक मौत हो गई। उसकी लाश चारपाई पर मिली। घटना की रात में मृतक उसकी पत्नी सहित बच्चे एक कमरे में सो रहे थे तथा दूसरे कमरे में मृतक के माता-पिता सो रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे तक नहीं उठने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद डायल 100 पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना लगभग बारह से दो बजे के बीच की है।

मृतक ने दो माह पहले की थी शादी

पुलिस के अनुसार मृतक ने दो माह पहले 28 मई 2025 को ही शादी की थी। जिस महिला से शादी हुई थी, उसके पहले से दो बच्चे थे। महिला अर्चना सोनी उत्तरप्रदेश की बताई जा रही है। पत्नी अपने दो बच्चों सहित गायब है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इनका कहना है

प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया जाना प्रतीत होता है, जिससे उसकी मौत हुई। पत्नी एवं बच्चों के मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर क्या हुआ था। पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है।

-आर एम द्विवेदी, एसडीओपी कटनी, यशभारत। कटनी जिले से सटे रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघवार कला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है, जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित गायब है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नन्नू लाल सोनी पिता मुन्ना लाल सोनी निवासी बघवार कला के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नन्नू लाल सोनी की लाश कमरे में मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन किया। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे भी रात से ही गायब है। पुलिस के अनुसार सिर में किसी भारी वस्तु से वार करने से युवक मौत हो गई। उसकी लाश चारपाई पर मिली। घटना की रात में मृतक उसकी पत्नी सहित बच्चे एक कमरे में सो रहे थे तथा दूसरे कमरे में मृतक के माता-पिता सो रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे तक नहीं उठने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद डायल 100 पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना लगभग बारह से दो बजे के बीच की है।
मृतक ने दो माह पहले की थी शादी
पुलिस के अनुसार मृतक ने दो माह पहले 28 मई 2025 को ही शादी की थी। जिस महिला से शादी हुई थी, उसके पहले से दो बच्चे थे। महिला अर्चना सोनी उत्तरप्रदेश की बताई जा रही है। पत्नी अपने दो बच्चों सहित गायब है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया जाना प्रतीत होता है, जिससे उसकी मौत हुई। पत्नी एवं बच्चों के मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर क्या हुआ था। पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है।
-आर एम द्विवेदी, एसडीओपी

IMG 20250712 124409

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button