मध्य प्रदेशराज्य

आधी रात को बाजार में सोता मिला नाबालिग बालक … घर से भटककर पहुंचा, पुलिस ने परिजनों से ऐसे मिलाया

Table of Contents

दमोह lथाना गाडरवारा अंतर्गत डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि इंद्रा कॉम्प्लेक्स, गाडरवारा में एक नाबालिग बालक अकेला सो रहा है। सूचना पर डायल-112 में ड्यूटीरत आरक्षक विश्वजीत ठाकुर एवं पायलट अंकित साहू तत्काल मौके पर पहुँचे तथा नाबालिग बालक के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, किंतु उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

   नाबालिग बालक की तबीयत खराब होने के कारण उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार कराया गया एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

   थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा नाबालिग बालक से प्राप्त अपुष्ट जानकारी के आधार पर उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए, जिनका सोहागपुर निवासी होना ज्ञात हुआ। पुलिस टीम द्वारा 7 वर्षीय नाबालिग बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया।

   जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बालक की नानी शकुन बाई को सोहागपुर से अपने मायके गाडरवारा आई थीं तथा उक्त नाबालिग बालक बिना बताए उनके पीछे-पीछे गाडरवारा आ गया था। तत्पश्चात नानी शकुन बाई की तलाश कर 7 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button