कटनीमध्य प्रदेश

आज से शुरू हुईं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, 11 केंद्रों पर उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र

कटनी, यशभारत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज गणित विषय के साथ जिले में प्रारंभ हो गई। पहले दिन बेसिक मैथ्स एवं स्टैंडर्ड मैथ्स की परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के जिला को ऑर्डिनेटर एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के प्रधानाचार्य पंकज जैन ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 24 विद्यालयों के लगभग 1578 नियमित छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुएए जबकि 50 निजी विद्यार्थियों ने भी परीक्षा दी। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जो परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से सुबह 10 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना था। निर्धारित समय के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों को स्कूल परिचय पत्र, परीक्षा एडमिट कार्ड, पारदर्शी पेन, पाउच एवं वाटर बॉटल के साथ समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुई हैं। खबर लिखे जाने तक कोई नकल प्रकरण नही बना।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button