अध्यात्ममध्य प्रदेश

आज चंद्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश करेगा अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें और तुला राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है; वृश्चिक और मीन राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं

आज 13 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 10.45 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:01 से 3:35 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे, आज शिव और प्रजापति नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों की आर्थिक समस्याएं काफी तक कम हो जाएंगी। कन्या राशि वालों को उपलब्धियां मिलने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में किए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। तुला राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।आज चंद्रमा पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। जिससे कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। जिससे कर्क राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में मंदी रहेगी। काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। मकर राशि वालों को जोखिम भरे कामों से नुकसान हो सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज 12 राशियों का फल

Related Articles

मेष – पॉजिटिव- आज आप कई तरह के काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामला उलझा है तो आज सुलझ जाएगा। अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से आपको दुश्मनों पर जीत मिलेगी। धार्मिक संस्था से जुड़ने और लोगों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- युवाओं के कामों में रूकावटे आने की आशंका है। गुस्सा करने से चीजें और बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस ठीक तरह से चलता रहेगा। आर्थिक समस्याएं काफी तक कम हो जाएंगी। कर्मचारियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान है तो उस पर तुरंत काम करना फायदेमंद रहेगा।
लव- पारिवारिक मामलों में योगदान रहेगा। जिससे परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम होने से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। आराम करें और खुश रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- मेहनत और आत्मविश्वास रखने की जरूरत है। आप अपने दम पर ही कई काम निपटा लेंगे। निजी व्यस्तता के साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान होने से संतुष्टि रहेगी। सुखद समाचार भी मिलेगा।
नेगेटिव- स्फूर्ति बनाए रखें। आलस्य के कारण दूसरों पर काम डालने की कोशिश न करें। बेहतर होगा जरूरी काम खुद निपटाएं। सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे तो नजदीकी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा।
लव- बिजनेस के तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। सकारात्मक रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में ही दिन का ज्यादातर समय बीत जाएगा। अपने निजी काम पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें। सकारात्मक नजरिया बनाकर रखें। किसी वरिष्ठ इंसान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान इंसान से बहस में न उलझें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। बिजनेस के एडवर्टाइजमेंट को ज्यादा करने की कोशिश करें। संपर्क सूत्र और बढ़ाएं। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में दिखेंगे।
लव- परिवार वालों और जीवनसाथी से भावनात्मक मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- आपको मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी काम पूरे होने की संभावना है।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल रहें। भावनाओं में बह कर कोई फैसला न लें। नुकसान हो सकता है। अपनी चीजें संभालकर रखें। खोने या चोरी होने की आशंका है। मौजूदा हालातों पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में मंदी रहेगी। काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। नेटवर्किंग और सेल्स संबंधी गतिविधियों में काम करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी की वजह से तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के माहौल को सुखद और अच्छा रखेगा। लव अफेयर्स में निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- खानपान में सावधानी रखें। कोई बीमारी है तो आयुर्वेदिक दवाएं लें। गले में इंफेक्शन और कफ से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या बीतेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपने काम और मेहनत पर भरोसा रखें। सफलता और उपलब्धि मिलना तय है।
नेगेटिव- खुद पर ज्यादा काम न लें। फालतू विवादों में न उलझें। नजदीकी दोस्त या भाइयों के साथ संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। शांति और सहजता रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीकों में नयापन लाने के लिए समय पर बदलाव करने की जरूरत है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रभावशाली इंसान की मदद से बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है।
लव- जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण घर की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। बदलते मौसम की वजह से खान-पान और रूटीन संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- सितारों की स्थिति अनुकूल है। रुके हुए किसी मुद्दे या काम को आज आप बड़ी कुशलता और शांति से निपटा लेंगे। इंटरव्यू में युवाओं प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा रहेगा। सोसायटी और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- लोगों के साथ मेलजोल रखते समय गरिमा बनाए रखें। फाजतू बहस बाजी में ना पड़े। जोखिम भरे काम न करें। आपसे जलन की भावना रखने वाले किसी रिश्तेदार के व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा।
व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपनी नौकरी और बिजनेस में जो बदलाव किए हैं, उससे भविष्य में बेहतर नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस्ट्रीक समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- परिवार संबंधी पुरानी परेशानी का सॉल्यूशन मिलेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के करियर से जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।
नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे। बाहरी लोगों से झगड़ा और अनबन होने जैसेी स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। ज्यादा जिम्मेदारी खुद पर न लें।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी कार्यकुशलता और काम करने के तरीकों को बेहतर बनाने में आपकी अच्छी कोशिश रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस में फायदा होगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा भी हो सकती है।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्क न लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक सुख सुविधाओं की चीजों की शॉपिंग में समय बीतेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन इनकम सोर्स बने रहेंगे। इससे तनाव नहीं रहेगा।
नेगेटिव- समय का प्रबंधन व्यवस्थित रखें। सामाजिक गतिविधियों में समय बीताएं। इससे संपर्क बढ़ेंगे। नए अनुभव मिलेंगे। घर के सदस्य की सेहत को लेकर व्यस्तता रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस नजरिये से ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया काम शुरू न करें। मेहनत के नतीजे कम ही मिल पाएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो कि फायदेमंद रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन आपसी तालमेल रहेगा। जिससे परिवार में रिश्ते मजबूत रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। भारी खाना खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। संबंध मधुर रखने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- फालतू बातों में समय देने की बजाए अपने काम पूरे करें। लेन-देन में कुछ विवाद हो सकते हैं। तनाव लेने की बजाय समस्या सुलझाने की कोशिश करें। गैर जरूरी यात्रा स्थगित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदगी बनाए रखें। कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अपने कॉन्टैक्ट्स को और मजबूत करें।
लव- पति-पत्नी अपने अपने कामों में बिजी रहने से एक-दूसरे के साथ समय नहीं बीता पाएंगे। एक दूसरे पर भरोसा आपके संबंध मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। तनाव मुक्त होने से आपका ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। आपकी कार्यक्षमता मजबूत होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी इंसान से अनबन हो सकती है, यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें, अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। तथा कोई परेशानी भी खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा घर का वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय और पैसा खराब ना करें।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। गैस एसिडिटी जैसी समस्या भी परेशान करेगी। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी।
नेगेटिव- आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। खर्चों में कटौती करना भी मुश्किल होगा। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। गुस्से से वातावरण दूषित हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावटें रहेंगी, लेकिन आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में अब कुछ ठहराव आएगा तथा परिस्थितियां बेहतरीन होनी शुरू हो जाएंगी। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव के अच्छे मौके मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- आपके अपने ही प्रयासों से कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र मे शुरू से ही मेहनत बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे साथ ही कुछ नई गतिविधियों को लेकर भी रुचि जागृत होगी। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी युगल एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज ले। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button