सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ी में कुछ दिनों से छात्राएं बीमार हो रही है। जिसके बाद झाड़फूंक के बाद लोग हवन कर रहे हैं। दअरसल मढ़ी स्कूल में 143 छात्र और 146 छात्राएं हैं जहां आसपास के गांव से क्लास 9वीं से लेकर 12वीं तक की छात्राएं इस स्कूल में पढ़ाई करती हैं। पिछले 15 दिनों से इस स्कूल में छात्राएं अचानक बीमार पड़ जाती हैं और अचानक चिल्लाने लगती हैं। यह मंजर पिछले शनिवार के दिन भी देखने को मिला छात्राएं बीमार पड़ गई और चीखने चिल्लाने लगी गांव के लोग इकट्ठा हो गए।जिसका एक वीडियो आज गुरुवार को सामने आया है जिसमे दिख रहा है कि गांव के लोगों ने झाड़ फूंक शुरू कर दिया। एक छात्र यह भी चीखती चिल्लाते हुए नजर आई। सबसे हैरानी की बात यह है कि यहां सिर्फ छात्राएं बीमार पड़ रही है जबकि छात्रों को किसी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं।
जब उनको लखनादौन अस्पताल ले जाया गया तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो उनको किसी तरह की कोई बीमारी होना नहीं पाया गया है,अब जबकि सोमवार को विकासखंड अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर छात्रों से बात की लेकिन 146 छात्राओं में से एक भी छात्र सोमवार को स्कूल नहीं पहुंची।वहीं अधिकारियों का कहना है कि हीमोग्लोबिन की कमी से कई बार छात्राएं बीमार पड़ जाती हैं स्कूल में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा वहीं आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि स्कूल में इस तरह की घटना के बाद गांव में अंधविश्वास का खेल शुरू हो गया है यहां स्कूल के अंदर पहुंचकर ग्रामीण बुरी आत्माओं को भगाने के लिए पूजा पाठ और हवन पूजन कर रहे है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम बदन बघेल का कहना है कि कुछ बच्चियां चक्कर खाकर गिर रही थी। जिन्हें डॉक्टर को दिखाया गया है।
ब्लाक मेडिकल ऑफिसर अशोक सहलाम का कहना है कि कुछ बालिकाओं को चक्कर आ रहे थे जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
Back to top button