देश

आईसीसी के आगे झुका पीसीबी, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी हुआ पाक

तय शेड्यूल अनुसार यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा, पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया

नई दिल्ली, यश भारत
आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुई अहम बैठक में बड़ा फैसला सामने आया है। तमाम अटकलों और सख्त रुख के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर अपना रुख नरम करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। बैठक में पाकिस्तान की ओर से रखी गई पांच मांगों में से तीन को आईसीसी ने साफ तौर पर खारिज कर दिया।

इस फैसले के साथ ही यह तय हो गया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा।

विवाद की शुरुआत बांग्लादेश से
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद की चिंगारी तब भड़की, जब बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने उसे मनाने की कोशिश की पर सहमति नहीं बन सकी। नतीजतन बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया।

इसके बाद पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में सामने आया और टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी देने लगा। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी पर भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। इस रुख के बाद आईसीसी ने कड़ा संदेश दिया।

बैठक का सबसे अहम निर्णय यही रहा कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमी इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button