जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
आईटीआई में देररात बदमाशों ने बरसाए पत्थरः आॅटो किया क्षतिग्रस्त, राहत चलते लोगों को मारे पत्थर

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल आईटीआई क्षेत्र में शनिवार को रात 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने राह चलते लोगों व वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब आधा घंटे तक पत्थर बरसाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
इधर जानकारी लगने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से बदमाश क्षेत्र में दहशत फैलाए हुए हैं। आए दिन आईटीआई काॅलोनी में खड़े होकर आने-जाने वालों से गुंडागर्दी की जा रही है। शनिवार की रात तो हद हो गई जब बदमाशों नेे पत्थर चला दिए जिसमें काॅलोनी में खड़े आॅटो व अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्षेत्रीयजनों की शिकायत पर मामला कायम करते हुए आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।