आईजी-डीआईजी सहित एसपी और 107 पुलिस कर्मियों का सराफा एसोसिएशन ने किया का सम्मान
5 करोड़ की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस का सराफा एसोसिएशन ने बढ़ाया हौसला

जबलपुर यशभारत। प्रदेश की सबसे बड़ी नकबजनी में शुमार पायलवाला गोल्ड शोरूम के ताले काटकर करीब साढे 5 करोड़ की चोरी की पतासाजी कर 10 किलो सोना बरामद करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी के बाद सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिला। लार्डगंज थाना परिसर में आयोजित समारोह में टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सराफा एसोसिएशन ने सम्मान किया और दो लाख 51 हजार की राशि बतौर इनाम भेंट की। कार्यक्रम में एडीजी व जबलपुर जोन के आई जी उमेश जोगा, डीआईजी आरआरएस परिहार एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौजूद रहे। चोरी की पड़ताल को पुलिस ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए करीब 15 दिन की पतासाजी के बाद 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद कर लिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों सहित 107 जांच अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में एएसपी गोपाल खांडेल, एएसपी समर वर्मा, सीएसपी प्रभात शुक्ला, अखिलेश गौर, डीएसपी सुशील चौहान, अंकिता खातरकर, निरीक्षक शबाना परवेज, नीता जैन एफएसएल, टीआई मधुर पटेरिया, अनिल गुप्ता, नीरज वर्मा, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी रवींद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, रामसनेही शर्मा,मृदुलेश शर्मा, रूबी सिंह, मोहम्मद नसीम सहित 107 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सराफा एसोशिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, उपाध्यक्ष राजेश सराफ, राजेंद्र सराफ, अलोक, अनूप अग्रवाल, महेंद्र ओसवाल, सुनील सोनी एवं पायलवाला गोल्ड शोरूम के संचालक सुनील जैन ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।