शहडोल l पति-पत्नी में चल रहे विवाद के दौरान श्री राम अस्पताल में महिला पर उसके पति ने चाकू से दनादन वार कर दिए। 26 वर्षीय पीड़िता पत्नी बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद प्राइवेट रूम नंबर 6 में भर्ती थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है वहीं इस घटना के बाद हड़कंप की स्थिति हैl
बताया जा रहा है कि घटना के समय मनोरमा की मां किसी काम से बाहर थीं और वह कमरे में अकेली थीं। इसी दौरान मुंबई में रहने वाला उसका पति अस्पताल पहुंचा। आरोपी ने कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
कुछ देर बाद कमरे से महिला की चीखें सुनाई देने लगीं। आसपास मौजूद मरीजों के अटेंडर और अस्पताल के सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण वह नहीं खुला।
इसके बाद अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। कमरे में प्रवेश करने पर मनोरमा के चेहरे और गर्दन पर चाकू से गंभीर चोटें थी। दरवाजा तोड़ने के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गईं। इसके बाद तत्काल पीड़ित महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं वही पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैl
Back to top button