सिवनी यश भारतl सिवनी में कुछ गुंडे बदमाश सक्रीय है जिनपर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जहां दोपहर के समय लखनादौन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले 3 अभियुक्तगणो के विरूध्द कार्यवाही की गई।
मुखबीर से सूचना मिली थी कि मडई टोल टेक्स के आगे एनएच 44 रोड थाना लखनादौन में कुछ लोग कार में अवैध हथियार ले जा रहे हैं। जिसके बाद हुंडई i-10 कार क्रमांक MH 19 AP 5888 को घेराबंदी कर रोका गया। 3 अभियुक्तगणो से एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस के साथ जप्त कर , तीनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर किया गया। और आरोपियो के विरूध्द धारा 25(1-AA),27,35 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही की गई है ।
इन पर हुई कार्यवाही
1.पंकज सार्वे पिता रमेश सार्वे उम्र 47 साल निवासी खातरोड थाना भंडारा महराष्ट्र।
2.आशीष पिता चन्दरकांत कोल्हे उम्र 44 साल निवासी मकान नंबर 373 कोचे गैस ओम शिवनगर व्हीटीसी खोकुरला जिला भंडारा महाराष्ट्र।
3.अरविन्द पिता केशोराव वानखेडे उम्र 35 साल निवासी मक्का टोला तह0 सालेकसा जिला गोदिंया महाराष्ट्र।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:-
निरीक्षक कीरत सिंह धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र उइके, आरक्षक लखनलाल उइके, दीपेश मेहरा,ओ.पी. धुर्वे।