कटनीमध्य प्रदेश
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बाकल पुलिस का एक्शन, आरोपी के कब्जे से 35 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त

- कटनी, यश भारत। बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विक्रय में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के मुताबिक बाकल पुलिस ने रामभरोस यादव ढाबा मझगवां के पास आरोपी कुनाल सिंह राजपूत पिता स्व. विजय सिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम बाकल थाना बाकल के कब्जे अवैध रूप से रखी सीलबंद देशी लाल मदिरा मशाला शराब में कुल 350 पाव, प्रत्येक पाव में 180एमएल सीलबंद शराब जो कुल मात्रा 63 लीटर कीमती करीब 35000रूपये की मिली । आरोपी कुनाल राजपूत के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।





